📅 Monday, 07 September 2026 | 03:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कहर जारी : रिकार्ड तोड़ 1291 नए पॉजिटिव मरीज समाने आए : जनता फिर भी लापरवाह

📅 13 January 2022, 11:29 PM ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कहर जारी : रिकार्ड तोड़ 1291 नए पॉजिटिव मरीज समाने आए : जनता फिर भी लापरवाह
इंदौर में कोरोना कहर जारी : रिकार्ड तोड़ 1291 नए पॉजिटिव मरीज समाने आए : जनता फिर भी लापरवाह

इंदौर : आज 13 जनवरी 2022 की कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1291 नए कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मामले सामने आए है. 10469 सैंपल जांच के लिए भेजे गए. टेस्ट में 9104 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 161929 हो गई है. रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 63 है और आज दिनांक तक ओमिक्रोन के 9 मरीज़ पाए गए. आज राहत की बात है कि किसी की म्रत्यु नहीं हुई है. जिसके बाद आज दिनांक तक कुल 1397 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 6626 हो गई है. 285 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे आज दिनांक तक कुल 153906 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है. इंदौर सहित देश भर में कोरोना की तीसरी लहर इन दिनों देखी जा रही है. इसके चलते संक्रमण का दायरा बहुत बढ़ता जा रहा हैं. विकराल स्थिति को नियंत्रित करना सरकार के लिए कठिन चुनौती बना हुआ है. कोरोना संक्रमित मरीजों से तेज वृद्वि और घीरे-धीरे मृतक संख्या में होते इजाफा ने आम जनता से लेकर सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है. 

  • कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने के लिए सावधानी रखे मास्क पहने व कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करें.गंभीरता और ज़रूरी है.

  • आमजन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तभी लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों से बचा जा सकता है.

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें