इंदौर में कोरोना कहर जारी : 36 नए संक्रमित मरीज के साथ आज तक 214 की मौत
इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 25 जून 2020 को 36 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 16 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 5 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1323 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1202 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1380 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4543 हो गई है। कल एक फिर 3 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 214 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 23 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3367 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 7 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4397 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 78842 हो गई हैं। वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। चारों तरफ बढ़ती भीड़ ने प्रशासन को डरा जरूर रही है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार
आँखें खोलकर मार्ग पर चलो, भगवान और गुरु को स्वार्थ का साधन मत बनाओ : मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज