📅 Friday, 25 September 2026 | 07:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित का निधन

📅 20 October 2024, 03:58 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित का निधन

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल पुरोहित (ग्राम. सुन्दा-खमनोर) का कल दिनांक 19 अक्टूबर 2024 शनिवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया. जिनकी शव यात्रा आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 रविवार को सुबह 8. 30 बजे निज निवास कैलाशपुरी (बंगाली चौराहा-कनाड़िया रोड़) इंदौर, मध्य प्रदेश से खजराना मोक्षधाम जाएगी. 

आप सर्वश्री शांतिलाल पुरोहित के बड़े भाई साहब एवं आशीष पुरोहित के पूज्यनीय पिताजी तथा देवांश पुरोहित के दादाजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री कैलाश पालीवाल (सुंदा) एवं पालीवाल जय अंबे ग्रुप के पंड़ित अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.

बता दे : श्री शंकरलाल जी पुरोहित (पालीवाल) एक बहुत ही ऊर्जावान समाजसेवी के रूप में विभिन्न संगठनों से जूड़कर अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे थे. आप पालीवाल वाणी के आधार स्तंभ भी रहे, आपके मार्गदर्शन में पत्रकारिता को नए आयाम स्थापित करने में आपका सराहनीय सहयोग सभी को मिला. आपके दुःखद निधन के समाचार मिलते ही समाज एवं आपके स्नेहीजनों को गहरा आघात लगा. 

पालीवाल वाणी समाचार पत्र, पालीवाल गौरव पत्रिका सहित अनेक संगठनों ने श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें