शोक संदेश : पालीवाल समाज की समाजसेविका श्रीमती तारा देवी जोशी का निधन
इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर की समाजसेविका श्रीमती तारा देवी धर्मपत्नी श्री चांदमल जी जोशी (ग्राम. माची की भागल) का आज दिनांक 18 नवम्ंबर 2022 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 19 नवंबर 2022 शनिवार को सुबह 9. 00 बजे निज निवास चौधरी पार्क मुसाखेड़ी इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर जूनी इंदौर मुक्तिधाम जाएगी.
आप सर्वश्री गंगाराम जोशी, निर्मल जोशी, नरेंद्र जोशी की भाभीजी एवं दीपक जोशी की पूजनीय माताजी तथा महेश जोशी, योगेश जोशी की बड़ी माँ और मोहित जोशी, उर्वेश जोशी, धवल जोशी की दादीजी थी.
समाजसेविका श्रीमती तारा देवी जोशी के निधन के समाचार से निशब्द हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें. पालीवाल वाणी मीडिया समूह एवं पालीवाल जय अंबे ग्रुप ने गहरा शोक व्यक्त किया. उक्त जानकारी श्री कैलाश पालीवाल, कैलाश दवे, नरेश उपाध्याय ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...