शोक संदेश: मेनारिया समाज इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री उमाशंकर जी जोशी का निधन
इंदौर. मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के समस्त समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के पूर्व अध्यक्ष एवं समाज के पितृपुरुष श्री उमाशंकर पिता भीमलाल जी जोशी (ग्राम-रूंदेड़ा-जावत) का दुःखद निधन हो गया हैं.
जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 9 अगस्त 2026, रविवार को प्रात: 10. 00 बजे निज निवास रधुवंशी कॉलोनी, मरीमाता चौराह इंदौर, मध्य प्रदेश से कुम्हार खाड़ी मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी. उक्त जानकारी इंका नेता श्री गिरीश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.
भावपूर्ण श्रद्धांजलि : श्री मेनारिया ब्राह्मण समाज, इंदौर के पूर्व अध्यक्ष एवं समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, विकास पुरुष के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे. श्रद्धेय स्व. श्री उमाशंकर जी जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
समाज को संगठित करने, समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने एवं समाज को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उनका सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण एवं सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
मेनारिया ब्राह्मण समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंदौर अध्यक्ष
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज