📅 Sunday, 11 October 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

हजारों भक्तों से संत का आह्वान- वोट किसे दें, क्यों दें, यह नजरिया बदलना होगा-श्रीराम प्रसाद महाराज

📅 02 November 2018, 06:01 AM • ✍️ Sunil paliwal... ✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हजारों भक्तों से संत का आह्वान- वोट किसे दें, क्यों दें, यह नजरिया बदलना होगा-श्रीराम प्रसाद महाराज
हजारों भक्तों से संत का आह्वान- वोट किसे दें, क्यों दें, यह नजरिया बदलना होगा-श्रीराम प्रसाद महाराज

इंदौर। पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण जोशी (धोईन्दा), समाजसेवी राजेश जोशी (आर.के. जोशी) ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन श्री भंवरलाल जी राजगुरू की स्मृति में दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नवबंर 2018 शुक्रवार तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का का आज अंतिम दिन है। भागवत कथा में हजारों की संख्या में भक्तों ने मौजूद रहकर कथा सुनी। कथा में श्रीमती सावित्री बाई राजगुरू एवं प्रकाश राजगुरू, राधा राजगुरू परिवार की ओर से कराई जा रही है।

? कोई शांत स्वभाव से महाराज श्री को सुन रहा था तो कोई उनकी भक्ति में लीन 

भारतीय संविधान हम सभी को मतदान का अधिकार देता है और इसका उपयोग सभी को करना चाहिए। वोट किसे दें...! क्यों दें...! यह नजरिया बदलना होगा। गलत व्यक्ति सत्ता में पहुंचेगा तो समाज, देश और जनहित में गलत निर्णय लेगा। इसके लिए जवाबदार हम ही होंगे। इसलिए सोच-समझकर उम्मीद्ववार का चयन करें। छत्रीबाग स्थित रामद्वारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को लगभग तीन हजार से ज्यादा भक्तों को संत श्रीराम प्रसाद महाराज संबोधित कर रहे थे। पुरा पांड़ाल खचाखच भरा पड़ा था, कोई शांत स्वभाव से महाराज श्री को सुन रहा था तो कोई उनकी भक्ति में लीन होकर मस्त होकर भक्ति भाव से नृत्य कर रहा था। उन्होंने कहा प्रभु नाम स्मरण से तीन बड़े लाभ जीवन को स्वर्ग बनाते हैं। प्रथम विचारों में शुद्धि, द्वितीय जीवन में आने वाले दुखों से निवृत्ति और तृतीय परम शांति स्मरण भाव से। इसलिए आज की आपाधापी वाले जीवन में सुख चाहते हो तो प्रभु स्मरण के लिए भी समय निकालें। इससे आपका अध्यात्म निखरेगा, वहीं पारिवारिक जीवन भी सुखमय होगा। भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहते हैं। संत श्रीराम प्रसाद महाराज ने कहा जब कोई भी व्यक्ति क्रोध में हो या स्वयं को गुस्सा आ रहा है तब तक मौन रहना ही ठीक होता है नहीं तो विनाश होगा। संत ने आगे कहा पति को क्रोध आ रहा हो या पति का चित्त ठीक न हो, तब अनावश्यक बातें न करें। नहीं तो गृहस्थी में कलह होना निश्चित है। कलह से बचना है तो बेवजह तर्क न करें। इसी में सबकी भलाई है। श्रीमद् भगवात कथा को सुनने के लिए दुर-दराज से श्रद्वालुजनों की भीड़ ने आयोजकर्ता का मन जीत लिया। स मौके पर श्यामलाल सोनी, राजेश गोयल, प्रमोद भाटीवाल आदि शामिल हुए। वडोदरा से आए अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के श्रीराम प्रसाद महाराज ने कथा सुनाई। पालीवाल समाज 44 श्रेणी अखिलेश पुरोहित, पुरुषोत्तम बागोरा, श्यामलाल सोनी, अशोक राठौर आदि मौजूद रहे।

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal... ✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें