📅 Monday, 28 September 2026 | 10:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

ब्राह्मण गौरव : पंड़ित श्री संजय जोशी बने ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष

📅 19 February 2021, 11:19 AM • ✍️ Pulkit Purohit-Ayush Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्राह्मण गौरव : पंड़ित श्री संजय जोशी बने ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष
ब्राह्मण गौरव : पंड़ित श्री संजय जोशी बने ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष

इंदौर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के सक्रिय समाजसेवी पंड़ित श्री संजय जोशी को राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर कई पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पंड़ित श्री संजय जोशी राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा संचालित गतिविधियों में शामिल होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने की जिम्मेदारी मिली। ब्राह्मण समाज के संपूर्ण राष्ट्र में एक रूपता प्रदान कर सशक्त रूप देने, समाज के प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मंच प्रदान करने, युवाओं तथा मातृशक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से देश में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज में निरंतर सक्रिय भूमिका का निर्वाह करने के बाद राष्ट्रीय चयन समिति के चेयरमेन श्री शरद द्विवेदी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा ने पालीवाल वाणी को दी। अध्यक्ष मनोनित होने पर संरक्षक पवन शर्मा, योगेश जोशी, विकास पांडे, युवा प्रदेश महिला अध्यक्ष शानु दुबे, संगीता भार्गव, अनुराधा जोशी, बाबू दुबे, अनिल बागोरा, सुनील पालीवाल, पुलकित पुरोहित, नरेन्द्र बागोरा, मुकेश जोशी, विशाल पुरोहित, प्रदीप पालीवाल, पुरूषोत्तम बागोरा, राजेश बागोरा, धर्मनारायण पुरोहित, मुन्नालाल जोशी, दिनेश जोशी, मनोज जोशी, मोनू तिवारी, बंशी पुरोहित सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारीयों ने बधाई दी। वही इंदौर महापौर प्रत्याक्षी एवं विधायक श्री संजय शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें