📅 Tuesday, 08 September 2026 | 11:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,690 🥈 चांदी (1kg): ₹223,000 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

हिंदू महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो वायरल मामले में भाजपा कार्यकर्ता डीआईजी ऑफिस पहुंचे : गोपाल मंदिर में लगने वाले अवैध बाजार को तत्काल हटाने की मांग

📅 16 July 2021, 01:29 AM ✍️ paliwalwani.com ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिंदू महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो वायरल मामले में भाजपा कार्यकर्ता डीआईजी ऑफिस पहुंचे : गोपाल मंदिर में लगने वाले अवैध बाजार को तत्काल हटाने की मांग
हिंदू महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो वायरल मामले में भाजपा कार्यकर्ता डीआईजी ऑफिस पहुंचे : गोपाल मंदिर में लगने वाले अवैध बाजार को तत्काल हटाने की मांग

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर के नेतृत्व में कल डीआईजी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि मां अहिल्या की पवन नगरी राजवाड़ा जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में हिंदू महिलाओं के साथ कुछ वर्ग विशेष के युवकों द्वारा सारे आज अश्लील हरकत रोज की की जा रही हैं. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कल इंदौर में डीआईजी महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि इंदौर के व्यस्ततम क्षेत्र राजवाड़ा में महिलाओं के साथ वर्ग विशेष के युवकों द्वारा अश्लील हरकत रोजमरा की तरहा हो गई हैं. इस संबंध में इंदौर डीआईजी महोदय के नाम का ज्ञापन हेड क्वार्टर एसपी अरविंद तिवारी को सौंपा गया. साथ ही एक वायरल वीडियो भी दिखाया, जिसमें एक युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा हैं. उन्होंने मांग की है कि इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र के गोपाल मंदिर में लगने वाले इस अवैध बाजार तुरंत हटाया जाए और राजबाड़ा जैसे सघन व्यवसाय क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाए. अगर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो मोर्चा खुद मैदान संभालेगा ऐसी चर्चा का दौर चलता रहा. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने मांग की है कि वायरल वीडियो मैं दिख रहे युवक को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मनचले तत्व दुकानों पर नौकरी करते हैं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की घटना है वहां होना आम बात हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें