📅 Thursday, 10 September 2026 | 04:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,300 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर में सरकार के उत्कृष्ट छात्रावासों में कोचिंग के लिए अनुभवी शिक्षक-शिक्षकाओं से आवेदन मंगाए गए

📅 09 August 2026, 09:42 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में सरकार के उत्कृष्ट छात्रावासों में कोचिंग के लिए अनुभवी शिक्षक-शिक्षकाओं से आवेदन मंगाए गए
इंदौर में सरकार के उत्कृष्ट छात्रावासों में कोचिंग के लिए अनुभवी शिक्षक-शिक्षकाओं से आवेदन मंगाए गए

इंदौर. जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास जिला इंदौर अन्तर्गत विकासखण्ड स्तर पर संचालित विभागीय उत्कृष्ट छात्रावासों में कोचिंग अध्यापन कार्य कराने वाले अनुभवी शिक्षक-शिक्षकाओं से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन संबंधित छात्रावास अधीक्षक को 15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।  

 

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर जिले में जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर 7 उत्कृष्ट छात्रावासों में कक्षा 9 वी, 10 वीं, 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों को कोचिंग अध्यापन के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बीएड एवं एमएड उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

 

इंदौर जिले में जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अन्तर्गत संचालित कुल 7 छात्रावासों में उत्कृष्ट अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मोतीतबेला इंदौर, कन्या छात्रावास देपालपुर, कन्या छात्रावास सांवेर, बालक छात्रावास संयोगितागंज इंदौर, बालक छात्रावास देपालपुर, बालक छात्रावास महूगांव तथा बालक छात्रावास सांवेर शामिल है। 

 

जानकारी के अनुसार चयनित शिक्षकों को प्रतिमाह कम से कम 20 कालखण्ड अनिवार्य रूप से पढ़ाना आवश्यक है। अध्यापन हेतु शिक्षकों को 300 रूपये प्रति कालखण्ड के मान से भुगतान किया जायेगा। उम्मीदवार केवल एक ही छात्रावास में आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए निकटतम छात्रावासों में सम्पर्क किया जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें