📅 Tuesday, 17 November 2026 | 02:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,754.42 ▲ +1,161.92 (+1.42%) • निफ्टी 50: 25,471.70 ▲ +327.40 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,500 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर के रंग प्रेमियों से अपील रंग पंचमी महोत्सव शालीनता से मनाए : कलेक्टर लोकेश जाटव

📅 13 March 2020, 12:44 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के रंग प्रेमियों से अपील रंग पंचमी महोत्सव शालीनता से मनाए : कलेक्टर लोकेश जाटव
इंदौर के रंग प्रेमियों से अपील रंग पंचमी महोत्सव शालीनता से मनाए : कलेक्टर लोकेश जाटव

इंदौर। कलेक्टर लोकेश जाटव ने किया इंदौर के रंग प्रेमियों से अनुरोध रंग पंचमी के पर्व को मनाए। बैठक में डीआईजी श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री महेशचन्द्र जैन, एडीएम श्री बीबीएस तोमर सहित अन्य अधिकारी और गेर संचालक मौजूद थे। शालीनता से प्रशासन जनता के साथ है, आज शाम इंदौर कलेक्टर व ङी आई जी रुचिवर्धन मिश्र ने गैर संचालको के साथ एक समीक्षा बैठक में यह बात दोहराई की प्रदेश की इस गौरव शाली परंपरा पर यूनिस्को की निगाह है। हमे इसका मान रखते हुए बहुत ही शालीनता से इसे मनाना चाहिए। प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है, इस मीटिंग में टोरी कॉर्नर के सरक्षक शेखर गिरी, हिंद रक्षक के एकलव्य गौड़, कमलेश खंडेलवाल, हर्षवाल इवेंट के सत्येन्द्र हर्षवाल, डॉ प्रवीण जड़िया सहित नगर निगम के कईं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने आग्रह किया कि सभी उत्साह तथा शालीनता से गेर में शामिल हों। गेर में जूते-चप्पल और अन्य अवांछित सामग्री नहीं फेंकी जाये। ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। जूते-चप्पल और अन्य अवांछित सामग्री फेंकने वालों को चिन्हित करने के लिये चौकस नजर रखी जायेगी। एचडी कैमरे के माध्यम से रिकार्डिंग होगी। इस रिकार्डिंग के माध्यम से गड़बड़ी करने वालों की सूक्ष्मता के साथ पहचान हो सकेगी। सभी ने अपना पक्ष रखते हुए इस बार पर जोर दिया कि हमारी संस्कृति हुल्लड़ ओर हुड़दंगी नही है, बीते सालों में जो हुआ वो अब न हो इसे बड़ी ही शालीनता से मनाएं, क्योंकि हमारे ऊपर अब विश्व ओर यूनिस्को की नजर है सभी ने इस बात का समर्थन किया कल दोपहर 12 बजे बाद प्रशासन द्वारा गैर के निकलने वाले मार्ग का परीक्षण करेगा।

●  पंचमी का त्यौहार पूर्ण सद्भाव से मनाया जाये

निर्देश दिये गये कि गेर में अश्लीलता न हो, इस प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि गैर में लोग शराब पीकर व धारदार हथियार लेकर सम्मिलित न हो  अन्यथा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इन प्रवृत्तियों पर नियंत्रण हेतु गेर आयोजक अपने वालियेंटर लगायेंगे। पंचमी का त्यौहार पूर्ण सद्भाव से मनाया जाये,  रंग फेकने की जबरदस्ती न की जाये, जबरन चन्दा वसूली न हो, खतरनाक रसायन व रंगों का उपयोग न करें तथा कीचड़ आदि न डाले, इस बारे में समझाईश भी दी जाये तथा इस आशय की अपील भी जारी की जाये। गेर के मार्ग में सड़क के दोनों ओर  से साईन बोर्ड व मकानों या दुकानों पर अनावश्यक कलर न फेका जाये। सभी आयोजकों अपने वालियेंटरों के नाम मय मोबाइल नम्बरों के सूची संबंधित थाने को उपलब्ध करा देंगे तथा गेर निकलते समय ये वालियेन्टर पूरी गेर में प्रारंभ से अंत तक उपलब्ध रहकर व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें