Saturday, 21 February 2026

इंदौर

मेनारिया समाज की आज साधारण सभा में चुनाव का ऐलान : 8 फरवरी 2026 को होंगे इंदौर में चुनाव

राजेश जोशी, लोकेश मेहता
मेनारिया समाज की आज साधारण सभा में चुनाव का ऐलान : 8 फरवरी 2026 को होंगे इंदौर में चुनाव
मेनारिया समाज की आज साधारण सभा में चुनाव का ऐलान : 8 फरवरी 2026 को होंगे इंदौर में चुनाव

राजेश जोशी, लोकेश मेहता

इंदौर. मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर की आज साधारण सभा में समाजहित में कई निर्णय लिए गए. जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण निर्णय समाज का चुनाव रहा. आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को वर्तमान अध्यक्ष श्री जसराज जी मेहता की अध्यक्षता में समाज की साधारण सभा ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई, जिसमें समाज ने सर्वसम्मति से आगामी 8 फरवरी 2026 को समाज कार्यकारिणी के चुनाव करवाने की घोषणा होते ही कतारबद्व ध्वनि से सभाकक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. तालियां लंबे समय तक बजती रहीं.

वर्तमान अध्यक्ष श्री जसराज जी मेहता एवं सचिव श्री गणपत जी मेहता ने पालीवाल वाणी को बताया कि समाज की भूमि का पंजीयन होते ही लंबित निर्वाचन तिथि को लेकर आज साधारण सभा आहुत की गई. जिसमें सर्वसम्मति से आगामी दिनांक 8 फरवरी 2026 रविवार को समाज के चुनाव कराएं जाने का निर्णय लिया गया. 

वर्तमान अध्यक्ष श्री जसराज जी मेहता एवं सचिव श्री गणपत जी मेहता ने समाजजनों को स्पष्ट रूप से चेताया है कि चुनाव प्रक्रिया में कोई भी सदस्य अगर सोशल मीडिया के प्लेट फार्म पर जाकर समाज को बदनाम करने का कृत्य करेंगा, उसे पहले चेताया जाएगा और अपनी गलती की माफी नहीं मांगता हैं, तो उसके खिलाफ समाजहित में कठोर कार्यवाही की जाएगी.

और किसी भी अवैधानिक रूप से गतिरोध पैदा करने का प्रयास किया तो उसे बख्क्षा नहीं जाएगा और चुनाव प्रक्रिया में वहीं सदस्य भाग लेगा, जिसका कोई भी बकाया राशि ना हो, अगर मेरी राशि भी बकाया के रूप में निकलती है, तो में भी चुनाव लड़ने से वंचित हो सकता हुं...इसलिए आप सभी सदस्यों से आग्रह है कि बकाया राशि अतिशीघ्र जमाकरा कर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेकर समाजहित में अपना योगदान और सहयोग अवश्य करें.

समाज के चुनाव जाने-माने हाईकोर्ट बार एसोसिएन के अध्यक्ष श्री रितेश ईनाणी को चुनाव का मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया, ताकि किसी के मन में कोई भी दुविधा उत्पन्न ना हो. निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की प्रक्रिया का स्वागत सभी समाजजनों ने तांलिया बजाकर किया. 

पहली बार ऐतिहासिक रूप में इंदौर का समाज इतनी संख्या में एकत्र हुआ. बैठक में समाज जनों ने एक स्वर में यह बात भी दमदारी के साथ रखी की जसराज मेहता के कार्यकाल में समाज में इंदौर शहर में विकास के नए आयाम हासिल किए हैं और समाज विकास की ओर अग्रसर है यह बात समाज के लिए गौरव की बात है. 

मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर में भारी संख्या में रहता है, पहली बार समाज की बैठक में ऐतिहासिक भीड़ इकट्ठा हुई. समाज के कई वरिष्ठ और एवं प्रबुद्ध जन बैठक में उपस्थित हुए और अपनी-अपनी बात दमदारी के साथ रखी, चाहे युवा वर्ग हो या बुजुर्ग काफी संख्या में एकत्र हुए और समाज के द्वारा जमीन खरीदने पर भी एक ऐतिहासिक पहल बताया और एक दूसरे को धन्यवाद प्रेषित किया. 

●  बता दे कि : आप सभी को विदित होकि समाज के नवीन गार्डन हेतु हाल ही कुमेंडी गांव में जमीन खरीदी गई हैं, जिसकी रजिस्ट्री का काम भी संपन्न  हो चुका हैं. 

इस हेतु समाज ने प्रति सदस्यों से राशि 11 हजार रूपए की सहयोग स्वरूप तय की हैं, जो जमा होने पर ही चुनाव में वोट डालने की पात्रता मिलेगी. बैठक में ये भी तय हुआ है कि समाजहित में सभी सदस्य एवं प्रतिभागी अपने खाते में बकाया राशि जमा करने के उपरांत ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकता है और चुनाव में वोट डालने तथा चुनाव लड़ने के पात्र होंगें.

साधारण सभा में माहौल खराब करने का प्रयास...असामाजिक तत्वों को मिला मुंह तोड़ जवाब 

मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर में कुछ दिनों पूर्व गलत परम्परा की नींव रखने का प्रयास किया गया. और बार-बार ये जताया गया कि इंदौर के स्वयंभू हम ही हैं, हमारे अलावा किसी का पत्ता नहीं हिलता...,लेकिन आज की साधारण सभा में कथिप्रय स्वयंभू अवैध कार्यकारिणी को समाजजनों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. 

समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि समाजहित की बात करने वाला ही समाज का सच्चा सेवक हो सकता हैं. अवैध रूप से सामाजिक गतिविधयों करना, समाज सदस्यों का गुमराह करना, समाज विरोधी कृत्य किया गया है, ऐसे सदस्यो ंको साधारण सभा में बैठने या समाजहित में बात करना शोभा नहींं देता हैं, सभी सदस्यों ने जमकर विरोध दर्ज कराया.

समाज के लगभग 20 सदस्यों को चिन्हित करते हुए समाज सदस्यो ंने उन्हें समाजहित में काम करने के लिए बोला गया लेकिन उनकी और से समाज का माहौल खराब करने का लगातार प्रयास होता रहा, कुछ लोग निरंतर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होकर उन्होंने पूरी समाज को अपनी जागीर समझ रखा था, उन्होंने समाज मीटिंग में उत्पात मचाने का प्रयास किया. उससे स्थिति बिगड़ते देख पास ही स्थित पुलिस चौकी से कुछ पुलिस जवान वाले मीटिंग में शांति बहाल करने आए ओर उन्होंने तथाकथित असामाजिक तत्वों को फटकार लगाई, 

उसके बाद समाज ने सर्वसम्मति से ऐसे लोगों को मीटिंग छोड़ कर जाने को कहा. जिस पर फिर जमकर बवाल मचा. माहौल शांत होते ही समाज की ऐतिहासिक साधारण संपन्न हुई. आज की साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों की संख्या काफी रही, जिसने पिछला रिकार्ड ध्वस्त करते हुए नई मिशाल पेश की.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News