📅 Wednesday, 09 September 2026 | 01:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,610 🥈 चांदी (1kg): ₹221,000 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सभी बाजार पूरी तरह खुलेंगे : पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे

📅 29 July 2020, 12:55 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सभी बाजार पूरी तरह खुलेंगे : पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे
इंदौर में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सभी बाजार पूरी तरह खुलेंगे : पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे

● ईद और राखी पर इंदौर में रहेगी रौनक रहेगी : व्यापारी वर्ग खुश

इंदौर । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि आज हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 30 जुलाई से 4 अगस्त 2020 तक इंदौर शहर के सभी बाजारों को पूरी तरह से खोला जाएगा। आपदा प्रबंधन समूह ने अपील की है कि इस दौरान जो भी व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर शुगर आदि गंभीर बीमारियों के मरीज हैं वह संभव हो तो बाहर ना निकलें। श्री मोघे ने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों के संगठनों ने स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने और खरीददारों को मास्क लगवाने की जवाबदारी ली है। व्यापारियों से कहा गया है कि जो लोग बिना मास्क के सामान खरीदने आएं उन्हें बिल्कुल सामान नहीं दिया जाए। श्री मोघे ने कहा कि अब इंदौर की जनता को अपनी जवाबदारी निभाना है कि वह इस काल में कितनी सतर्कता रख सकते हैं। ईद और राखी पर इंदौर में रहेगी रौनक, सभी बाजार खुलेंगे। 30 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरा बाजार खुलेगा, क्राइसिस मैनेजमेंट टीम इंदौर के लिए निर्णय लिया गया । इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह इस संबंध में एक औपचारिक आदेश शीघ्र जारी होगा। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें