📅 Sunday, 08 November 2026 | 10:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.01 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

आचार्य शर्मा वैदिक को वेदांग राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में मिला भारत कीर्तिमान अवार्ड्स

📅 26 December 2022, 01:46 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आचार्य शर्मा वैदिक को वेदांग राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में मिला भारत कीर्तिमान अवार्ड्स
आचार्य शर्मा वैदिक को वेदांग राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में मिला भारत कीर्तिमान अवार्ड्स

इंदौर : आचार्य शर्मा वैदिक को वेदांग राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में मिला भारत कीर्तिमान अवार्ड्स. मां भुवनेश्वरी ज्योतिष  कर्मकांड शोध संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में मध्यप्रदेश ज्योतिष एवम् विद्वद् परिषद के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक को उनकी सुदीर्घ ज्योतिषीय सेवाओं हेतु भारत कीर्तिमान अलंकरण से गोरखपुर के राज्यसभा सदस्य श्रीजय प्रकाश जी निशात, अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शुभेन शरमन, दतिया के राजा राहुल देव सिंह, लाल किताब के सुप्रसिद्ध विद्वान जी. डी.वशिष्ठ,संतोष भार्गव एवम् देशभर से पधारे ज्योतिर मनीषियों की उपस्तिथि में शाल, श्रीफल, स्वर्ण पदक एवम् कीर्तिमान सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया. 

आचार्य शर्मा ने अपने सम्मान के प्रति उत्तर में इसे ज्योतिषीय सेवाओं का सम्मान बताया. आचार्य शर्मा ने पंचांगों की मत भिन्नता पर अपने वक्तव्य में इसे हल करने हेतु देश के शंकराचार्य एवम् धर्माचार्यों को एक जाजम पर बैठ कर हल करने का आग्रह किया. मध्य प्रदेश ज्योतिष एवम् विद्वद्द परिषद, इंदौर.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें