📅 Wednesday, 09 September 2026 | 03:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,430 🥈 चांदी (1kg): ₹220,900 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज बंधुओ और भामाशाहों से एक मार्मिक अपील : गंभीर बीमारी से जुझ रहे श्री गौरव दवे के स्वस्थ्य की कामना करें

📅 25 July 2026, 09:44 PM ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज बंधुओ और भामाशाहों से एक मार्मिक अपील : गंभीर बीमारी से जुझ रहे श्री गौरव दवे के स्वस्थ्य की कामना करें
पालीवाल समाज बंधुओ और भामाशाहों से एक मार्मिक अपील : गंभीर बीमारी से जुझ रहे श्री गौरव दवे के स्वस्थ्य की कामना करें

गंभीर इलाज (ब्रेन हेमरेज) हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर हमें सहयोग प्रदान करें 

इंदौर. पालीवाल समाज बंधुओं को जब भी आर्थिक दिक्कतों या परेशानी का सामना करना पड़ा, तब-तब समाज के भामाशाहों और दानवीरों ने दिल खोलकर परिजनों की मदद करने में अपना अतुल्य योगदान और सहयोग प्रदान किया, जिसकी जितनी सराहना की जाएं,.. उतनी कम हैं. आज एक बार फिर परीक्षा की विकट घड़ी हमारे समाज के एक परिवार पर आ गई है, उस परिवार ने अपना सबकुछ निच्छावर कर दिया...जब उसके पास कुछ नहीं बचा... तब उसने, समाजजनों के समाने अपनी पीड़ा बयांकर, समस्त समाजजनों से एक मार्मिक अपील करते हुए... दवे परिवार पर आई विपदा को दुर करते हुए मदद की गुहार लगाई...!

पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी रजि. समिति इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी और अधिवक्ता श्री शंकरलाल पिता परमानंद जी दवे (ग्राम.बामन टुंकड़ा) के बडे़ पुत्र श्री सतीश दवे आपसे अत्यंत दुःखी... मन से यह प्रार्थना कर रहा हुं कि... मेरे पुत्र श्री गौरव दवे को ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) डिटेक्ट हुआ हैं...

जिसका इलाज इंदौर के एक निजि हॉस्पिटल सेक्टर डी, विजय नगर, स्कीम नंबर 74 में निरंतर चल रहा हैं... श्री गौरव पिता सतीश दवे की तबीयत..., हर दिन गंभीर होती जा रही हैं... डॉक्टरों के अनुसार, यदि जल्द से जल्द उसका आगे का इलाज सुचारू रूप से नहीं किया गया, तो स्थिति कभी भी और गंभीर हो सकती हैं... 

श्री गौरव दवे की स्थिति और उसके परिजनों की आर्थिक स्थिति भी दिनों-दिनों और अधिक नाजुक होती जा रही हैं... आज दिनांक तक हमारे पास उसके इलाज में लगभग कुल 14,00,000 रुपये (चौदह लाख रुपये) से अधिक इलाज और अस्पताल में खर्च कर चुके हैं... अस्पताल का भारी खर्च उठाने के कारण अब हमारी आर्थिक क्षमता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, और हमारी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है... घर की जमा-पूंजी और रिश्तेदारों से उधार ली गई राशि भी अब लगभग खत्म हो चुकी हैं...  इस स्थिति में हमें मजबुरी में समाजजनों के समक्ष मदद की अपील कर रहा हुं..., ताकि हम अपने बच्चें को आपके प्रयासों से बचा सकें...

इलाज हेतु क्यूआरकोड़ पर अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करने की कृपा करें...,

​अत: आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि हमारी इस विकट संकट की घड़ी और नाजुक स्थिति और बेटे की बिगड़ती हालत को गंभीरता से लेते हुए... आपके माध्यम से मेरे पुत्र के इलाज हेतु क्यूआरकोड़ पर अविलंब आर्थिक सहायता प्रदान करने की कृपा करें..., ताकि समय रहते हम उसका उचित इलाज करा सके और उसकी जान बचाई जा सके....

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सुख-समृद्धि की हार्दिक कामना करता हूँ। आप हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान रहें...!

​हम आपके इस उपकार के लिए सदैव आभारी रहेंगे...

​सतीश पिता शंकरलाल जी दवे (ग्राम.बामन टुंकड़ा)

निज निवास : कुँवर मंडली इंदौर, मध्यप्रदेश

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें