📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

मध्य प्रदेश से 58 हजार बच्चे गायब, मानव तस्करी और वैश्यावृत्ति का शिकार बन रहे...!

📅 04 November 2025, 12:18 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश से 58 हजार बच्चे गायब, मानव तस्करी और वैश्यावृत्ति का शिकार बन रहे...!
मध्य प्रदेश से 58 हजार बच्चे गायब, मानव तस्करी और वैश्यावृत्ति का शिकार बन रहे...!

इंदौर.

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 4 से 5 साल में इंदौर सहित प्रदेशभर में 58 हजार बच्चे गायब हुए हैं, जिसका खुलासा विधानसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट से हुआ। बताया गया कि 47 हजार लड़कियां और 11 हजार लडक़े पिछले पांच सालों की अवधि में गायब हुए हैं। 

इसमें इंदौर के शहरी क्षेत्र से 2702 और ग्रामीण थाना क्षेत्रों से 858 बच्चों के गायब होने, जिसमें ज्यादातर बच्चियां शामिल थी, की रिपोर्ट दर्ज हुई है। धार, जबलपुर, भोपाल, सागर जिलों से भी बड़ी संख्या में इसी तरह ये मासूम बच्चे गायब हुए। इनमें ज्यादातर बच्चों के माता-पिता गरीब परिवारों के हैं, जो अवैध कॉलोनियों-बस्तियों और डेरों में रहते हैं। बच्चों के लापता होने की जो घटनाएं सामने आती हैं उनमें मानव तस्करी के मामले अधिक रहते हैं। 

चूंकि लड़कियों की संख्या अधिक है, जिसके चलते वैश्यावृत्ति सहित अन्य अवैध कार्यों के लिए इन मासूम लड़कियों को बेच दिया जाता है। इंदौर में ही बाणगंगा, लसुडिय़ा, चंदननगर, द्वारकापुरी जैसे शहरी थानों के अलावा किशनगंज, बेटमा, मानपुर, सिमरौल, महू के ग्रामीण थाना क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हुई हैं। अपने बच्चों से बातचीत करें, उन्हें समय दें। जागरूक रहें और यह मैसेज हर ग्रुप में शेयर करें।

इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए INDORE HELP SERVICE के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें