देश-विदेश

नास्त्रेदमस की दुनिया को चेतावनी : 2021 से भयानक होगा 2022, आएंगे कई खतरें, दहल जाएगी दुनिया

Paliwalwani
नास्त्रेदमस की दुनिया को चेतावनी : 2021 से भयानक होगा 2022, आएंगे कई खतरें, दहल जाएगी दुनिया
नास्त्रेदमस की दुनिया को चेतावनी : 2021 से भयानक होगा 2022, आएंगे कई खतरें, दहल जाएगी दुनिया

फ्रांस के एस्ट्रोलोजर नास्त्रेदमस (Nostradamus) दुनियाभर की गतिविधियों में दिलचस्पी लेने और काफी हद तक सटीक भविष्यवाणी (Nostradamus Predictions 2022) करने के लिए फेमस हैं। वे प्रत्येक वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कुछ भविष्यवाणियाँ करते हैं जिसकी चर्चा पूरे विश्व में रहती हैं। इस साल 2022 को लेकर उन्होंने ऐसी भविष्यवाणी की है जिसे सुन लोग हैरान और डरे हुए हैं।

2022 में आएंगे कई खतरें

कोरोना के नए वैरिएंट Omicron की वजह से लोग पहले ही डरे हुए हैं। इस बीच एस्ट्रोलोजर नास्त्रेदमस ने 2022 में आने वाले खतरों की चेतावनी देकर और भी लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। वैसे वैज्ञानिक इन भविष्यवाणियों को भले अधिक महत्व न दें लेकिन नास्त्रेदमस पर स्टडी करने वालों की माने तो 2022 तबाही का साल साबित हो सकता है। इसके पहले भी नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। तो चलिए एक-एक कर उनकी 2022 की भविष्यवाणियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

कोरोना की तीसरी लहर आएगी

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसका लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। वैसे इस भविष्यवाणी के सच होने के आसार अभी से नजर आ रहे हैं। भारत में केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना के नए वैरिएन्ट को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। वहीं दोनों डोज के नियम, बूस्टर डोज और नाइट कर्फ्यू जैसी चीजें भी सामने आने लगी है।

वैश्विक भूखमरी के हालात बनेंगे

2022 फ्रांस के लिए बहुत बुरा साबित होगा। उसे तूफान, भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति झेलनी होगी। इसका नतीजा ये होगा कि आगे चलकर पूरी दुनिया में भूखमरी के हालात पैदा हो सकते हैं।

महंगाई नियंत्रण से बाहर होगी

कोरोना की लहर और प्राकृतिक आपदाओं के चलते महंगाई नियंत्रण से बाहर चली जाएगी। अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मतलब 2022 में आपकी जेब बहुत खाली होने वाली है।

रहस्यमयी अंधेरा छाएगा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की माने तो 2022 में पहले तबाही आएगी और फिर सबकुछ शांत हो जाएगा। इस शांति के पहले विश्व में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी, कई देशों के शुरु हुए युद्ध समाप्त हो जाएंगे। यह सब प्राकृतिक घटनाओं के चलते होगा।

परमाणु बम का खतरा मंडराएगा

2022 में परमाणु बम फटने के आसार भी हैं। इससे जलवायु परिवर्तन होगा। धरती की स्थिति बदल जाएगी। मौसम परिवर्तित होगा। बाढ़, तूफान समेत कई प्राकृतिक आपदाएं आएगी। भारी तबाही होगी। धरती की स्थिति बदल जाएगी।

सिर्फ इस मामले में अच्छा होगा 2022

वैसे तो 2022 में कई समस्याएं रहेगी लेकिन प्यार और रिश्तों के मामले में यह अच्छा साबित होगा। इस वर्ष लोगों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्यार करने वालों के लिए तो ये वर्ष बहुत उत्तम रहेगा। किसी प्रकार का आपसी मनमुटाव नहीं होगा। प्रेमी जोड़े सुख की अनुभूति करेंगे। प्रेम में आने वाली बाधाएं दूर होगी। मतलब आप कह सकते हैं कि 2022 प्यार के लिहाज से शानदार होगा।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News