📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,770 🥈 चांदी (1kg): ₹237,600 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

यूक्रेन का दावा : 9 रूसी अफसरों की मौत : ब्रिटेन और फ्रांस की मिसाइल से अटैक : 577 दिनों से जारी है जंग

📅 24 September 2023, 02:50 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यूक्रेन का दावा : 9 रूसी अफसरों की मौत : ब्रिटेन और फ्रांस की मिसाइल से अटैक : 577 दिनों से जारी है जंग
यूक्रेन का दावा : 9 रूसी अफसरों की मौत : ब्रिटेन और फ्रांस की मिसाइल से अटैक : 577 दिनों से जारी है जंग

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। शुक्रवार को यूक्रेन ने क्रीमिया में रूस के ब्लैक सी नेवल हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया कि इस हमले में रूस के 9 अफसरों की मौत हो गई है। 16 अन्य घायल हुए।

यूक्रेन के इस हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें एक मिसाइल रूसी नौसेना के ब्लैक सी फ्लीट हेडक्वार्टर पर गिरती दिख रही है। इसके बाद इमारत में आग लग गई। BBC के मुताबिक, स्टॉर्म शैडो मिसाइल से हमला हुआ। ब्रिटेन और फ्रांस इस मिसाइल की सप्लाई यूक्रेन को कर रहे हैं।

मरने वालों में 2 रूसी जनरल

यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस के चीफ किरिलो बुडानोव ने वॉयस ऑफ अमेरिका को बताया कि मरने वालों में 2 रूसी जनरल भी हैं। वहीं, कमांडर जनरल अलेक्जेंडर रोमनचुक और चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल ओलेग त्सेकोव गंभीर रूप से घायल हैं।

577 दिनों से जारी है जंग

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ये मंजूर नहीं था, लिहाजा आज एक साल बाद भी ये जंग जारी है।

इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्विपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें