📅 Sunday, 06 September 2026 | 02:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
देश-विदेश

Top 10 Selling Bikes : अक्टूबर में इन 10 मोटरसाइकिलों की बाजार पर रही धमक, सबसे ज्यादा बिकीं यह बाइकें

📅 29 November 2021, 06:14 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Top 10 Selling Bikes : अक्टूबर में इन 10 मोटरसाइकिलों की बाजार पर रही धमक, सबसे ज्यादा बिकीं यह बाइकें
Top 10 Selling Bikes : अक्टूबर में इन 10 मोटरसाइकिलों की बाजार पर रही धमक, सबसे ज्यादा बिकीं यह बाइकें

पिछले महीने फेस्टिव सीजन के कारन टू- व्हीलर्स की अच्छी बिक्री हुई। अक्टूबर में हुई टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के बारे में बात करे तो  हीरो नंबर एक पर और होंडा नंबर दो पर रही है। हालांकि अक्टूबर में टॉप 10 दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री घटी है, इसमें बीते साल इसी महीने के मुकाबले 16.78% की कमी आई है। पिछले साल अक्टूबर में 13,53,972 यूनिट्स जबकि इस साल 11,26,760 यूनिट्स बिकी हैं। लेकिन फिर भी हीरो ने बाज़ी मार ली हैं।

सबसे ऊपर रही हीरो स्प्लेंडर की बिक्री, अक्टूबर में कुल 2,67,821 यूनिट्स बिकी हैं। हलाकि पिछले साल के मुकलबले  में 15.19% की गिरावट आई हैं। दूसरे नंबर पर रही होंडा एक्टिवा की बिक्री, अक्टूबर में कुल 1,96,699 यूनिट्स बिकी हैं जिसमे की पिछले साल के मुकाबले 17.89% की गिरावट आई हैं।

वही तीसरे नंबर पर फिर से हीरो की एचएफ डीलक्स रही। इसकी अक्टूबर में कुल 1,64,311 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2,33,061 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री की मात्रा 68,750 यूनिट्स गिर गई हैं। वही चौथे नंबर पर होंडा सीबी शाइन रही जिसके अक्टूबर में कुल 1,13,554 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,18,547 यूनिट की बिक्री हुई थी जिसकी बिक्री में इस साल 4.21% की गिरावट आई हैं।
बजाज पल्सर की अक्टूबर में कुल 86,500 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,38,218 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 37% की गिरावट आई। बजाज प्लेटिना की थोक बिक्री करीब 38% बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 61 हजार यूनिट्स बिकी थीं जबकि इस बार 84,109 यूनिट्स बिकी हैं। यानि की ये एक मात्र ऐसा टू व्हीलर हैं इस लिस्ट में जिसकी बिक्री पिछले साल से ज्यादा हुई हैं।

टीवीएस जुपिटर इसकी अक्टूबर में कुल 72,161 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 74,159 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 2.69% की गिरावट आई है। टीवीएस एक्सएल100 मोपेड अक्टूबर में कुल 55,356 यूनिट्स बिकी हैं ,जबकि पिछले साल इसी अवधि में 80,268 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 31.04% की गिरावट आई है।

सुजुकी एक्सेस की बिक्री 11.42% घटी है। अक्टूबर में कुल 46,450 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 52,441 यूनिट की बिक्री हुई थी। टीवीएस अपाचे की अक्टूबर में कुल 39,799 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 40,943 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में 2.79% की गिरावट आई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें