📅 Tuesday, 15 September 2026 | 08:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
देश-विदेश

Khorn Srey Pov : बेड पर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो गई लड़की : फिर सुबह मिली लाश

📅 30 July 2022, 10:33 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Khorn Srey Pov : बेड पर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो गई लड़की : फिर सुबह मिली लाश
Khorn Srey Pov : बेड पर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो गई लड़की : फिर सुबह मिली लाश

कंबोडिया : एक 17 साल की लड़की अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो गई. वो मोबाइल फोन के ऊपर सोई थी, तभी इलेक्ट्रिक शॉक लगने से उसकी मौत हो गई. लड़की की मौत ने फोन चार्जर्स की सुरक्षा पर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला कंबोडिया का है, जहां क्रेटी प्रांत में 17 साल की खोर्न सेरे पोव (Khorn Srey Pov) अपने फोन के ऊपर मृत पाई गईं. वो एक गोल्ड माइनिंग कंपनी में चीनी अनुवादक के रूप में काम करती थीं.

नहाने के बाद बेड पर लेटी और हो गया हादसा!

बताया गया कि खोर्न सेरे नहाने के बाद बेड पर लेट गई थीं. बेड पर ही उन्होंने मोबाइल के चार्जर को बिजली के प्लग से कनेक्ट किया और फोन चार्ज करने लगीं. उनके मोबाइल का टॉर्च ऑन था. चार्जिंग के दौरान ही वो सो गईं तभी उन्हें बिजली का झटका लगा और उनकी मौत हो गई.

मामले में स्थानीय अधिकारियों ने बताया की कि 27 जुलाई 2022 को करंट लगने से लड़की की नींद में ही तुरंत मृत्यु हो गई थी. करंट लगने से पहले उसने शॉवर लिया था. उसके बेड पर ही प्लग रखा हुआ था और उसी प्लग में वो मोबाइल चार्ज कर रही थी. इस घटना के बाद देश में फोन चार्जर्स पर बहस छिड़ गई. सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी.

एक यूजर ने लिखा : बिजली से खुद को कैसे बचाना है, इस पर जागरुकता अभियान चलाना चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा- इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. एक अन्य यूजर लिखते हैं- घटना से फोन चार्जर्स की क्वालिटी पर सवाल खड़े होते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इलेक्ट्रिक प्लग की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें