📅 Monday, 28 September 2026 | 10:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,015.57 ▼ -880.17 (-1.19%) • निफ्टी 50: 22,858.50 ▼ -282.00 (-1.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
देश-विदेश

दीपिका पादुकोण प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड्स, प्रियंका चोपड़ा को मिला था 2016 में मौका

📅 03 March 2023, 07:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दीपिका पादुकोण प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड्स, प्रियंका चोपड़ा को मिला था 2016 में मौका
दीपिका पादुकोण प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड्स, प्रियंका चोपड़ा को मिला था 2016 में मौका

दीपिका पादुकोण के खाते में एक और उपलब्धि आई है। दीपिका इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। ये जानकारी खुद दीपिका ने शेयर की है। ये तीसरा मौका होगा जब कोई भारतीय ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेगा। इससे पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा और 1980 में पूर्व मिस इंडिया पर्सिस खंबाटा ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में शामिल हो चुकी हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स अमेरिका में 12 मार्च की रात दिए जाएंगे। भारतीय समयानुसार 13 मार्च की सुबह 5.30 बजे अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होगी।

दीपिका समेत 16 प्रेजेंटर होंगे ऑस्कर में

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पर ऑस्कर 2023 हैशटैग के साथ एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें उनके साथ-साथ सभी प्रेजेंटर के नाम शामिल हैं। दीपिका के अलावा इस फंक्शन को रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलोव, जो सलदाना और डोनी येन जैसे एक्टर्स भी प्रेजेंट करेंगे।

दीपिका फीफा ट्रॉफी रिवील करने वाली पहली भारतीय बनी थीं

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रिवील की थी। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय थीं। दीपिका और पूरे भारत के लिए वो बेहद गौरवशाली पल था, ऐसा इसलिए क्योंकि फुटबाल वर्ल्ड कप पर पूरी दुनिया की निगाहें रहती हैं। इसकी ट्रॉफी को छूने का अधिकार भी चुनिंदा लोगों को होता है। वहीं, कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्हें ज्यूरी मेंबर के तौर पर शामिल किया गया था।

ऑस्कर 2023 से भारत की तीन उम्मीदें

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स कई मायनों में खास होने वाला है। भारत को इस बार तीन नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के तहत नॉमिनेशन मिला है। इसमें से नाटू-नाटू सॉन्ग से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसने हाल ही में गोल्डन ग्लोब और हॉलीवुड क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स अपने नाम किया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें