मैनचेस्टर में आतंकी हमला, भारत ने की कड़ी निंदा
नई दिल्ली. भारत ने मैनचेस्टर के हीटन पार्क सिनेगॉग पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। यह हमला उस समय हुआ जब योम किप्पुर की प्रार्थनाएं चल रही थीं। विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भारत मैनचेस्टर के हीटन पार्क सिनेगॉग पर हुए आतंकी हमले की निंदा करता है।
जायसवाल ने एक्स पर लिखा हम मैनचेस्टर के हीटन पार्क सिनेगॉग पर योम किप्पुर सेवाओं के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। यह और भी दुखद है कि यह घृणित कृत्य अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के दिन किया गया। यह हमला एक बार फिर हमें याद दिलाता है कि आतंकवाद जैसी बुरी ताकतों से लड़ने की चुनौती आज भी हमारे सामने है। वैश्विक समुदाय को मिलकर, एकजुट होकर, इनका मुकाबला करना होगा और इन्हें हराना होगा।
उन्होंने कहा, 'हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में हम मैनचेस्टर शहर और यूनाइटेड किंगडम की जनता के साथ खड़े हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त