📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
दिल्ली

खुलेआम 10 राउंड फायरिंग से दहली दिल्ली, मचा हड़कंप

📅 08 May 2022, 01:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुलेआम 10 राउंड फायरिंग से दहली दिल्ली, मचा हड़कंप
खुलेआम 10 राउंड फायरिंग से दहली दिल्ली, मचा हड़कंप

दिल्ली में शनिवार को डबल शूटआउट से हड़कंप मच गया. सबसे पहले नरेला (Narela) इंडस्ट्रियल एरिया में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं सुभाष नगर में बीच बाजार में मंडी प्रधान और उसके भाई पर हुई 10 राउंड फायरिंग (Subhash Nagar Firing) से इलाका दहल उठा. पुलिस अब दोनों मामलों की जांच में जुटी है.

फायरिंग से दहली दिल्ली 

राजधानी के सुभाष नगर में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई. यहां खुले आम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एक टीम अब सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश में जुटी है. सुभाष नगर में हुई वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई. 

आप भी देखिए वीडियो

इस वीडियो मे साफ दिख रहा है कि तीन बदमाश एक इनोवा कार पर फायरिंग कर रहे हैं. बदमाशों को किसी का खौफ नहीं है. वो भरे बाज़ार में कार पर दनादन गोलियां दाग रहे हैं. बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. जब कार के अंदर से हलचल होनी बंद हो जाती है तब बदमाश किनारे हो जाते हैं. लेकिन तभी इनोवा कार अचानक तेजी से आगे की ओर बढ़ जाती है. थोड़ी देर बाद कार फिर से वारदात वाली जगह पर आती है और भीड़ के बीच से निकल जाती है.

दरअसल इनोवा कार में सवार होकर केशोपुर मंडी के प्रधान अजय चौधरी और उनके भाई जस्सा चौधरी तिहाड़ गांव से कालरा अस्पताल में भर्ती अपने एक परिचित को देखने के बाद घर की ओर लौट रहे थे. कार जैसे ही सुभाष नगर इलाके में पहुंची तभी वहां पर पहले से मौजूद हमलावरों ने चलती कार पर गोलियां बरसानीं शुरू कर दीं. गोली चलते ही अफरा-तफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे. 

दोनों की हालत गंभीर

फायरिंग में घायल दोनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस  वारदात की जानकारी होते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई ये वारदात कई सवाल खड़े कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें