📅 Thursday, 22 October 2026 | 09:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,141.66 ▼ -568.03 (-0.77%) • निफ्टी 50: 22,579.80 ▼ -231.55 (-1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

जंतर मंतर इलाके में 8 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

📅 24 July 2026, 12:15 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जंतर मंतर इलाके में 8 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट
जंतर मंतर इलाके में 8 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

नई दिल्ली.  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जंतर मंतर क्षेत्र में गुरुवार शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक 8 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, जंतर मंतर के 1.5 किलोमीटर दायरे में सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (सभी तकनीकों सहित) को बंद रखा जाएगा।

यह आदेश दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध को भड़काने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस फैसले को केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी प्राप्त है। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे लगातार प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है।

पिछले कुछ दिनों में जंतर मंतर क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार तनावपूर्ण स्थिति बनी रही है। आदेश अंडर सेक्रेटरी महेंद्र विक्रम सिंह द्वारा जारी किया गया है और दिल्ली पुलिस आयुक्त को लागू करने के लिए भेजा गया है। आदेशानुसार, इस दौरान क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे प्रदर्शनकारियों, मीडिया और आम लोगों की संचार व्यवस्था प्रभावित होगी। अभी तक इस बंदी के दौरान कोई नया बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं हुई है।

ब्रेकिंग .

काॅकरोच जनता पार्टी के नेता सरकार से बात करने को राजी .…. कल केन्द्रीय मंत्रियों से बात करेंगे सीजेपी नेता ....।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें