📅 Tuesday, 17 November 2026 | 02:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,683.24 ▲ +1,090.74 (+1.34%) • निफ्टी 50: 25,457.60 ▲ +313.30 (+1.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,500 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
दिल्ली

महीने के पहले दिन ही पड़ी महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी हो गई कीमत

📅 01 September 2021, 03:38 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महीने के पहले दिन ही पड़ी महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी हो गई कीमत
महीने के पहले दिन ही पड़ी महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी हो गई कीमत

नई दिल्ली. सितंबर महीने की शुरूआत महंगाई के तड़के के साथ हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. आज से घरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया है. 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है. इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था. जुलाई में भी सिलेंडर के दाम बढ़े थे. 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है.

19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1693 रुपए है. कोलकाता में भाव 1772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें