Indian Railways : टिकट बुक करते समय ये खास कोड रखना होगा ध्यान में, वरना नहीं मिलेगी सीट
नई दिल्ली: रेल से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब आपको ट्रेन की टिकट बुक करते समय कुछ खास कोड का ध्यान रखना होगा वरना आपको दिक्कत हो सकती है. इंडियन रेलवे (Indian Railways New Rule) ने सीटों की बुकिंग कोड और कोच कोड में बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, रेलवे ने की ट्रेनों में नए तरह के कोच की शुरुआत की है. इस कोड के जरिए अब पैसेंजर्स टिकटों की बुकिंग करते समय आप अपनी पसंदीदा सीट चुनते सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.
टिकट बुक करते समय इस कोड का रखें ध्यान
गौरतलब है कि रेलवे कई एक्स्ट्रा कोच की शुरुआत करने वाला है. इसमें AC-3 टियर की इकोनॉमी क्लास भी शामिल है. आपको बता दें कि इस तरह के कोच में 83 बर्थ होंगे. अभी तक इकोनॉमी क्लास के इन थर्ड एसी कोच में सीट बुकिंग के लिए किराया नहीं तय किया गया है.
बेहद खास है विस्टाडोम कोच
दरअसल, टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस तरह के कोच को पेश कर रहा है. विस्टाडोम कोच की सबसे बड़ी खासियत है कि यात्री ट्रेन के अंदर बैठे ही बाहर के नजारे देख सकते हैं. इन कोच की छत भी शीशे की होगी. aisरेलवे लगभग हर राज्य में ऐसी कम से कम एक ऐसी ट्रेन चलाएगा. फिलहाल ये विस्टाडोम कोच मुंबई के दादर से लेकर गोवा के मडगावं तक चलती है.
ऐसे होगी बुकिंग
इन सभी कैटेगरी के कोच व सीटों के कोड के बारे में सभी जोन के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर्स को नोटिफाई किया जा चुका है. इसके तहत थर्ड एसी क्लास इकोनॉमी कोच का बुकिंग कोड 3E होगा और कोच का कोड M होगा. इसी प्रकार विस्टडोम एसी कोच का कोड EV रखा गया है. आइए जानते हैं किस कोच का बुकिंग कोड क्या है.
क्या है नया बुकिंग कोड और कोच कोड
कोच क्लास बुकिंग कोड कोच कोड
विस्टाडोम V.S. AC DV
स्लीपर S.L. S
एसी चेयरकार C.C C
थर्ड एसी 3A B
एसी थ्री टियर इकोनॉमी 3E M
सेकेंड एसी 2A A
गरीब रथ एसी थ्री टियर 3A G
गरीब रथ चेयरकार CC J
फर्स्ट एसी 1A H
एग्जीक्युटिव क्लास E.C E
अनूभुति क्लास E.A K
फर्स्ट क्लास F.C F
विस्टाडोम एसी E.V E.V
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका