भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर घेरा, चीन से लगातार संवाद : विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद भारत ने सांसदों की टीम बनाकर दुनियाभर में पाकिस्तान को बेनकाब किया था। शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने साल 2024 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।
आतंकवाद को लेकर इसमें भारत ने पाकिस्तान को घेरा है। रिपोर्ट में लिखा कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसे संबंध चाहता है। साथ ही भारत देशों के बीच मुद्दों को द्विपक्षीय और शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहता है। लेकिन भारत लगातार सीमा पार से आतंकवाद और पाकिस्तान द्वारा फैलाए दुष्प्रचार का सामना कर रहा है।
साथ ही रिपोर्ट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का जिक्र किया गया है। कहा गया है कि भारत बहुपक्षीय मंचों पर चीन के साथ लगातार संवाद करता है। रिपोर्ट में मंत्रालय ने लिखा कि भारत ने पाकिस्तान से लगातार आग्रह किया है कि वह पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए।
रिपोर्ट में लिखा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित कई आतंकवादी और आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में फल-फूल रहे हैं। मुंबई हमलों पर भारत ने लिखा कि पाकिस्तान ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने में कोई ईमानदारी नहीं दिखाई।
रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के लिए कोशिश कर रहा है। भारत के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं है। विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर और सीमा के पास आतंकवाद को बढ़ावा देना। आतंकवाद को पनपने में पाकिस्तान की भूमिका और स्थिति पर भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के बात की है।
मंत्रालय ने बताया कि सीमापार पाकिस्तान में आतंकवाद में कोई कमी नहीं आई है। भारत पाकिस्तान से 2004 का वादा निभाने के लिए कहता है, जिसमें पाकिस्तान अपनी जमीन को आतंकवाद और भारत के खिलाफ उपयोग नहीं करेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान से आतंकी एलओसी से पार करके भारत में हथियार और नशा की तस्करी करते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त