📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,529.40 ▼ -180.29 (-0.24%) • निफ्टी 50: 22,720.40 ▼ -90.95 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
दिल्ली

Independence Day : राहुल गांधी और खरगे स्वतंत्रता दिवस पर नहीं पहुंचे लाल किला, BJP बोली- देश और सेना का अपमान

📅 17 August 2025, 03:06 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Independence Day : राहुल गांधी और खरगे स्वतंत्रता दिवस पर नहीं पहुंचे लाल किला, BJP बोली- देश और सेना का अपमान
Independence Day : राहुल गांधी और खरगे स्वतंत्रता दिवस पर नहीं पहुंचे लाल किला, BJP बोली- देश और सेना का अपमान

नई दिल्ली. 79 वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर लाल किले (Red Fort) पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह (National Celebrations) में कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) शामिल नहीं हुए. उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को हवा दी.

विपक्षी दल की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी पिछले साल बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने इस बार कार्यक्रम में भाग नहीं लिया. दोनों नेताओं ने हालांकि सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं. राहुल गांधी ने अपने संदेश में न्याय, सत्य और समानता पर आधारित भारत निर्माण का संकल्प दोहराया, जबकि खरगे ने इस दिन को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पुनः समर्पण का अवसर बताया.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर निशाना साधते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मोदी विरोध में राहुल गांधी देश और सेना का भी अनादर कर रहे हैं. उन्होंने इसे शर्मनाक व्यवहार बताते हुए सवाल उठाया कि क्या यही संविधान और सेना का सम्मान है.

  • फाईल फोटो सोशल मीडिया
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें