कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन खत्म, सरकार ने सभी मांगे मानी : चार सप्ताह बाद फिर होगी मुलाकात
नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है और प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर से घर लौटने की अपील की है।
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका (Sourav Das and Ashutosh Ranka) ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (Union Minister JP Nadda) और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और सीजेपी अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर रही है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और सीजेपी प्रवक्ताओं ने साफ किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। दिल्ली में या दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन करने वाले लोगों पर भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं होगा।
सरकार ने प्रदर्शनकारियों की कौन सी मांगें मानी
चार सप्ताह बाद फिर होगी मुलाकात
दिल्ली के कॉन्सिट्यूएशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया गया। इसी दौरान बताया गया कि चार सप्ताह बाद सीजेपी के प्रवक्ता दोबारा केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन बेहतर तरीके से कराने को लेकर चर्चा की थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंची कीमत : सिर्फ ₹35 किलो मिलेगा प्याज : मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर गरीबों का प्याज हुआ गरीबों से दूर