पालीवाल समाज दिल्ली का स्नेह सम्मेलन संपन्न: मातृशक्ति के राजस्थानी भजनों ने मन मोह लिया
दिल्ली. पालीवाल समाज द्वारा समय-समय पर कई शहरों में आयोजन का सिलसिला जारी है, उसी कड़ी में तीज के त्यौहार पर दिल्ली लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन स्थित पालीवाल धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन ओर मातृशक्ति द्वारा भजन ओर राजस्थानी संगीत के साथ उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ.
पालीवाल ब्राह्मण समाज दिल्ली अध्यक्ष संजीव पालीवाल की अध्यक्षता और पदाधिकारीगण की बैठक में भविष्य में होने वाले समाजहित कार्यों पर विचार विमर्श कर सर्वसहमति से निर्णय पारित किए गए. 4 मंजिला बिल्डिंग के ऊपरी भाग में समाज के युवा पढ़ाई उद्देश्य के लिए उपलब्ध रहेगी, 3 मंजिल पर अतिथि कक्ष होगा. अन्य मंजिल पर विभिन्न कार्यक्रम ओर अन्य आयोजनों के लिये उपलब्ध रहेगा. भवन निर्माण ओर संचालन बहुत ही योग्य ओर शिक्षित समाज बंधुओं के द्वारा संचालित होता है, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं.
पालीवाल ब्राह्मण समाज दिल्ली के इस पालीवाल भवन का शुभारंभ श्री गोपीराम जी पालीवाल एवं श्री किशोरी लाल जी (नजफगढ़) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ. तत्कालीन अध्यक्ष श्री सूरज प्रसाद पालीवाल ओर सचिव शांति स्वरूप पालीवाल की उपस्थिति में हुआ.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता