📅 Thursday, 22 October 2026 | 10:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,244.58 ▼ -465.11 (-0.63%) • निफ्टी 50: 22,632.30 ▼ -179.05 (-0.78%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

Bihar Exit Poll Result : बिहार के Exit Poll के नतीजे में एनडीए निकल गई आगे-महागठबंधन चौंकाएगा...!

📅 12 November 2025, 01:48 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bihar Exit Poll Result :  बिहार के Exit Poll के नतीजे में एनडीए निकल गई आगे-महागठबंधन चौंकाएगा...!
Bihar Exit Poll Result : बिहार के Exit Poll के नतीजे में एनडीए निकल गई आगे-महागठबंधन चौंकाएगा...!

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग भी खत्म हो गई है. राज्य की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से साफ है कि जनता ने किसी एक खेमे को सत्ता की बागडोर सौंपने का फैसला कर लिया है. अब तमाम टीवी चैनल और एजेंसियां ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं.

MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा चार और एग्जिट पोल्स आए हैं और सभी में एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर 2025 को मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब वोटों की गिनती के बाद नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आएंगे.

Peoples Pulse के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत
Peoples Pulse के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. एस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 75-101 तथा जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं.

चाणक्य STRATEGIES पोल में भी NDA की सरकार
बिहार चुनाव को लेकर पांचवा एग्जिट पोल भी सामने आ आया है जिसमें एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही है.

चौथे एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
बिहार चुनाव को लेकर चौथा एग्जिट पोल POLSTRAT का आया है और इसमें भी एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिख रही है. POLSTRAT के अनुसार एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती हैं. वहीं पार्टीवार बात करें तो बीजेपी को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम को 0-2 सीट हासिल कर सकती है.

पोल्स ऑफ पोल्स में भी एनडीए की बंपर जीत
पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) की बात करें तो एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल कर सकता है. वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.

पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है.

जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त
वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है. इस बार बिहार में मतदान दो चरणों में हुआ. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें