📅 Monday, 28 September 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर बड़ा एलान : 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय, कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

📅 25 March 2023, 01:54 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर बड़ा एलान : 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय,  कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर बड़ा एलान : 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय, कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

नई दिल्ली :

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वैश्विक कारणों के कारण गरीब जनता पर बोझ न पड़े इसके लिए 2022 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर और एक सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया था। अंतरराष्ट्रीय दामों में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है तो इस सब्सिडी एक साल तक और बढ़ाने का निर्णय किया गया है। इससे करीब 9.6 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा 

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार को महंगाई भत्ते की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ातरी करने का फैसला किया है। शुक्रवार शाम को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

सरकार के मुताबिक, कैबिनेट ने शुक्रवार को एक जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनरों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस बढोतरी के बाद डीए अब बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच गया है। 

जूट के MSP में 300 रुपये की बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष जूट का MSP 4,750 रुपए प्रति क्विंटल था, उसमें 300 रुपये की बढ़ोतरी करके इसको 5,050 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ये लगभग औसत उत्पाद लागत में 63% मुनाफा देगा। इससे 40 लाख जूट के किसानों को फायदा मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें