📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अपराध

छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ घर से मांडू घूमने के लिए निकली : रास्ते में दोस्तों ने किया दुष्कर्म

📅 25 August 2021, 11:27 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ घर से मांडू घूमने के लिए निकली : रास्ते में दोस्तों ने किया दुष्कर्म
छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ घर से मांडू घूमने के लिए निकली : रास्ते में दोस्तों ने किया दुष्कर्म

इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 वीं की छात्रा के साथ उसी के दोस्तां ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ घर से मांडू घूमने के लिए निकली थी. छात्रा के साथ गए तीन लड़को ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया फिर दुष्कर्म कर बीच रास्ते में बेसूध छोड़ दिया. गैंगरेप में छात्रा की सहेली भी इस काम में दोस्तों का साथ दे रही थी. गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी और मारपीट कर उसे सड़क पर बेसुध हालात में छोड़ दिया. पीड़िता के अनुसार वह 23 अगस्त 2021 को सुबह अपनी सहेली पूजा और आशीष, निपुल और रितेश के साथ मांडू जाने के लिए निकली थी. रास्ते मे इन लोगो ने उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो निपुल उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. उसके बाद वह फिर बेहोश हो गई. दोबारा होश आने पर उसने देखा कि आशीष उसके साथ गलत काम कर रहा था. आशीष के बाद रितेश ने भी उसके साथ गलत काम किया. कुछ देर बाद पूजा भी आई और फिर सभी ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया कि यह बात अगर किसी को बताई तो जान से मार देंगे. इसके बाद उसे बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ दिया. उसने राह चलते एक व्यक्ति से पूछा कि वह कौनसी जगह पर है तो उस राहगीर ने बताया कि वो स्कीम न.78 में है. जिसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया. दोस्त ने माता पिता से बात कराई फिर माता पिता उसे लेकर थाने लाए और शिकायत दर्ज कराई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें