📅 Monday, 28 September 2026 | 03:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
अपराध

नालंदा के छबीलापुर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या : जमीन की जंग में बहा खून

📅 05 August 2021, 01:35 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नालंदा के छबीलापुर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या : जमीन की जंग में बहा खून
नालंदा के छबीलापुर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या : जमीन की जंग में बहा खून

बिहार. नालंदा जमीन की जंग में खून बह गया. राजगीर में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात में तीन लोग घायल भी बताएं जा रहे हैं. सनसनीखेज घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में हुई है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें गोली लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग जख्मी हैं. वारदात के बारे में बताया जाता है कि छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. कल बुधवार को जमकर गोलीबारी हुई जिसमें छह लोगों की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौका-ए-वारदात पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे भी डाल रही है. छह लोगों की हत्या के बाद छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहशत का माहौल है. सीएम नीतीश कुमार ने भी हाल ही में कानून- व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्याओं पर चिंता जताई थी. जिसका कोई नतीजा नहीं निकला बल्कि छह लोगों को जमीन की लड़ाई में अपनी जान गंवा दी. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें