📅 Sunday, 01 November 2026 | 09:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अपराध

गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात : दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

📅 17 October 2021, 01:37 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात : दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग
गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात : दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में एक युवति के साथ 5 लड़कों द्वारा गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मामला जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत एक गांव का है. गांव में बाजार जा रही युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि युवती किसी काम से बाजार जा रही थी. इसी क्रम में कुछ लड़के आए और मुंह पर स्प्रे कर दिया. स्प्रे के प्रभाव से लड़की बेहोश हो गई. फिर उसे सुनसान जगह पर एक कमरे में लाया गया जहां पांचों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी लड़की को मार डालने की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे. किसी तरह मामले की सूचना परिजनों को मिल गयी और व लोग मौके पर पहुंच गये. परिजनों ने सूचना दी तो मुफ्फसिल थाने की पुलिस भी आ पहुंची. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गये. युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इसकी सूचना पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पहुंचे और जानकारी ली. उन्होंने किसी तरह की तस्वीर लेने और वीडियो बनाने से मना किया. पुलिस पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. सांसद ने कहा कि यह घृणित कार्य और गंभीर अपराध है. जिसमें शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. उन्होंने मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें