📅 Monday, 28 September 2026 | 04:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अपराध

जयपुर: दोस्ती कर महिला से रेप, विरोध करने पर किया शादी का वादा, नाबालिग बेटी से भी की दरिंदगी

📅 22 July 2023, 07:30 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जयपुर: दोस्ती कर महिला से रेप, विरोध करने पर किया शादी का वादा, नाबालिग बेटी से भी की दरिंदगी
जयपुर: दोस्ती कर महिला से रेप, विरोध करने पर किया शादी का वादा, नाबालिग बेटी से भी की दरिंदगी

जयपुर में दोस्ती कर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर 4 साल तक देहशोषण करता रहा। घर में नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके साथ भी रेप का प्रयास किया। भट्टाबस्ती थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि भट्टाबस्ती निवासी 33 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 10 साल पहले उसके पति की डेथ हो चुकी है। वह बच्चों के साथ यहां रहकर जॉब करती है। करीब 4 साल पहले उसकी मुलाकात लखवीर प्रजापत (27) निवासी खाजुवाला बीकानेर से हुई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी लखवीर का उसके घर पर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी लखवीर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। 17 मार्च को आरोपी लखवीर उसके घर पर था। वह खाटूश्यामजी दर्शन करने गई थी। घर में 15 साल की बेटी को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। डरी-सहमी नाबालिग बेटी ने हिम्मत दिखाकर 3 जुलाई को आरोपी लखवीर की करतूत के बारे में मां को बताया। विरोध करने पर आरोपी ने झगड़ा कर मारपीट की। अलमारी में रखे 1 लाख रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गया। नाबालिग बेटी से दरिंदगी का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें