📅 Monday, 28 September 2026 | 05:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अपराध

पति कहता है दोस्त को अच्छी लगती हो उसके साथ रहो में उसकी बीवी को रख लूंगा, "ये लेटेस्ट ट्रेंड है", ससुर करता है गंदे इशारे, महिला पहुंची थाने

📅 13 May 2023, 12:00 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति कहता है दोस्त को अच्छी लगती हो उसके साथ रहो में उसकी बीवी को रख लूंगा, "ये लेटेस्ट ट्रेंड है", ससुर करता है गंदे इशारे, महिला पहुंची थाने
पति कहता है दोस्त को अच्छी लगती हो उसके साथ रहो में उसकी बीवी को रख लूंगा, "ये लेटेस्ट ट्रेंड है", ससुर करता है गंदे इशारे, महिला पहुंची थाने

कहते हैं शादी 7 जन्मों का बंधन होता है। शादी के बाद ये पति की जिम्मेदरी होती है कि वह अपनी पत्नी का ख्याल रखे। उसकी रक्षा करे। उसे समाज की गंदी नियत से बचाए। लेकिन क्या होगा जब एक पति खुद अपनी पत्नी को दूसरों के साथ बेड शेयर करने को कहे? ऐसा ही कुछ मधु (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ। शादी की पहली एनिवर्सरी पर ही वह थाने पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंच गई। उसने जब अपनी आपबीती सुनाई तो हर कोई दंग रह गया।

पति कहता है दोस्त का बिस्तर गरम करो

मधु ने बताया कि वह 28 साल की है। उसका पति 38 साल का है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के दो तीन महीने बाद से ही पति उसे दुख देने लगा था। वह नशे का आदि है। रोज शराब भी पीता है। नशे में वह मारपीट करता है। गली देता है। उसके ऊपर लाखों रुपए का कर्जा भी है।

मधु ने बताया कि एक दिन पति मेरे पास आया और कहा कि मेरे दोस्त को कुछ अच्छी लगती हो। उसके साथ बेड शेयर कर लो। मुझे भी उसकी बीवी पसंद है। बदले में मैं उसके साथ संबंध बनाऊँगा। यह लेटेस्ट ट्रेंड है पत्नियों की अदला बदली करने का। तुम्हें ये करना ही होगा। पति की ये बातें सुनकर मधु दंग रह गई। उसने पति की शिकायत अपने 65 वर्षीय ससुर से की। लेकिन वह भी उसे गंदे-गंदे इशारे करने लगा।

ससुर भी रखता है गंदी नियत

मधु ने बताया कि उसका ससुर भी उस पर गंदी नियत रखता है। जब वह बाथरूम में नहाती थी तो वह उसके कपड़े देख गंदे कमेंट्स करता था। वह भी उसके साथ सोना चाहता है। जब उसने इन सब बातों का विरोध किया तो उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया। फिर मधुर ने पार्किंग में अकेले रात गुजारी। वहीं सुबह होने पर जक्कनपुर थाने शिकायत करने पहुंच गई। हालांकि पुलिस थाने में भी उसे अपनी समस्या का समाधान नहीं मिल पाया।

मधु ने बताया कि वह कई बार थाने जाकर पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुकी है। लेकिन लिखित में शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद अभी तक पति या ससुर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब मधु न्याय के लिए दर दर भटक रही है। 

अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वाइफ स्वेप वैसे भारत में भी काफी प्रचलन में है। इसमें अक्सर पति अपनी पत्नियों की अदला बदली करते हैं। हालांकि ऐसा पति और पत्नी दोनों की मर्जी से होता है। वह लाइफ में कुछ फन एड करने के इरादे से ऐसा करते हैं। एक ही पार्टनर संग संबंध बनाते-बनाते बोर हो जाते हैं। लेकिन इस केस में पत्नी ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहती थी। पति उसे फोर्स कर रहा था। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें