📅 Wednesday, 28 October 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,185.19 ▼ -421.61 (-0.57%) • निफ्टी 50: 22,718.00 ▼ -35.20 (-0.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,400 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
अपराध

जीजा-साली का रिश्ता हुआ शर्मसार, पत्नी ले रही थी हल्के में हो गया कांड

📅 10 March 2022, 08:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जीजा-साली का रिश्ता हुआ शर्मसार, पत्नी ले रही थी हल्के में हो गया कांड
जीजा-साली का रिश्ता हुआ शर्मसार, पत्नी ले रही थी हल्के में हो गया कांड

सामान्य व्यव्हार में जीजा साली के रिश्ते का मज़ाक बनाया जाता हैं। पर हर कोई रिश्तो की आहमियत को समझता हैं और अपनी मर्यादाओ को समझता है। लेकिन कभी कभी जब लोग रिश्तो की मर्यादा तोड़ते हैं तो रिश्ते ख़राब होकर रहते हैं। उत्तरप्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं जहाँ साली के चक्कर में जीजा ने सारी हदे पार कर दी।

इन दोनों पति पत्नी की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद पति का ससुराल आना जाना बना रहता था।  इसी बीच जीजा साली के बीच रिश्ता बन गया। लेकिन दोनों की नोक झोख को पत्नी जीजा साली का मज़ाक समझ कर नजरअंदाज करती रही।  हालांकि इस आड़ में जीजा-साली दूसरा ही खेल खेलते रहे। बाद में जीजा ने अपनी ही साली से शादी रचा ली। बहन के सौतन बनने पर पत्‍नी बिफर उठीं और इसका विरोध किया। जिस पर अपने बच्चे का भी लिहाज़ न करते हुए पति ने अपनी प्रथम पत्नी को घर से निकाल दिया।

एक बच्‍चे की बेघर मां ने न्‍याय और अधिकार के लिए कोर्ट पहुंच गई। पहली पत्‍नी का आरोप है कि उनकी बहन से शादी करने के बाद पति ने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी और एक दिन उन्‍हें घर से निकाल दिया गया। हर तरफ से निराश होकर पीड़िता ने कोर्ट से न्‍याय की गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें