नीमच में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज : जमीन विवाद में मारपीट का आरोप
हिंगोरिया में खेत पर हुए विवाद को लेकर बघाना थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
रिपोर्टर - पंकज मेनारिया
नीमच. जिले के हिंगोरिया क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ बघाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने खेत पर बुलाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला? : एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता खेत पर मौजूद था। इसी दौरान जमीन के मामले को लेकर विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोशन वर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप शिकायत में लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान लकड़ी से भी हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण से संबंधित विवरण भी दर्ज है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला : बघाना थाने में दर्ज एफआईआर क्रमांक 0358/2026, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है:
प्राथमिकी में रोशन वर्मा के अलावा नवीन वर्मा और संदीप वर्मा, मोहित गोयल, दिव्यप्रकाश गोयल, राकेश साल्वी के नाम भी दर्ज हैं। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक आनंद निषाद को सौंपी गई है।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई : फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच की प्रक्रिया जारी है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
बता दें: विगत दिनों हिंगोरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर श्री मनीष पिता चंद्रशेखर नागदा आदि समाज के लोगों के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी श्री रोशन वर्मा सहित कुछ लोगों के विवाद का मामला सामने आया और उसके बाद एक तरफा कार्रवाई की घटना सामने आना और उसके बाद सर्व समाज के नाम से ज्ञापन में नागदा समाज का दुरुपयोग करना निंदनीय एवं अपराधिक घटना है, जो जांच का विषय हैं.
घटित घटना पर समाज में काफी आक्रोश बना रहा: वहीं अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता एवं मध्यप्रदेश जोन के उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा मंत्री, डबर लाल नागदा ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, और दोषियो ंपर सख्त से सख्त कार्यवाही प्रशासन की ओर की जाना चाहिए, समाज के श्री मनीष नागदा को न्याय मिले तब-तक संघष जारी रखने की बात कही. पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के श्री बद्रीलाल मेनारिया (गवारडी) ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बुरहानपुर के 8 शासकीय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, 10.38 करोड़ के विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति-अर्चना चिटनिस