📅 Wednesday, 07 October 2026 | 12:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

19 लोगों की दुखद मौत : सभी मृतक एक ही गांव सेमरहा के : हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

📅 20 May 2024, 08:59 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
19 लोगों की दुखद मौत : सभी मृतक एक ही गांव सेमरहा के : हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
19 लोगों की दुखद मौत : सभी मृतक एक ही गांव सेमरहा के : हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार को पिकअप के खाई में गिरने से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई. इनमें 18 महिलाएं और एक पुरुष हैं. सभी मृतक सेमरहा गांव का निवासी थे.

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. राष्ट्रपति ने ट़्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. सभी मृतक सेमरहा गांव का निवासी थे.

हादसे में इनकी मौत हुई 

  1. परसदिया बाई
  2. भारती क़
  3. सुन्नी बाई
  4. मिला बाई
  5. टिंकू बाई
  6. सिरदारी बाई
  7. किरण
  8. पटोरिन बाई
  9. धनईया बाई
  10. शांति बाई सोनम
  11. बिसमत बाई
  12. लीलाबाई
  13. जामिया बाई
  14. झगलो बाई
  15. सिया बाई
  16. मदन सिंह
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें