छत्तीसगढ़
हैरान कर देने वाली घटना: कैरम नहीं खिलाया तो 9 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश
Pushplata
छत्तीसगढ़ भिलाई जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां स्मृति नगर के ग्राम खम्हरिया में मात्र नौ साल की बच्ची ने आत्महत्या कर ली। मासूम अपने भाई-बहनों के साथ घर के अंदर कैरम खेल रही थी। इस बीच भाई-बहनों ने उसे गेम से बाहर कर दिया। इससे दुखी होकर मासून ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि भाई-बहन कैरम खेल रहे थे। इस खेल में वह भी शामिल थी। इस बीच भाई-बहन ने खेल में कुछ हेरफेरी की, बच्ची ने आपत्ति जताई। इस पर बच्ची को भाई-बहन ने खेल से बाहर कर दिया।
इसके बाद बच्ची ने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की। माता-पिता ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इससे दुखी होकर 9 साल की बच्ची ने घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बच्ची को लटका देख घबरा गए माता-पिता
कमरे के अंदर जाकर जब बच्ची को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिजन घबरा गए। बच्ची को तुरंत उतारकर माता-पिता श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि ग्राम खम्हरिया निवासी सेवक राम निषाद की छोटी बेटी पिया नेताम (9) ने अपने घर में फांसी लगा ली।
इससे उसकी मौत हो गई। सेवक राम निषाद के 12 बच्चे हैं। इनमें पिया और एक अन्य बेटी जुड़वा है। और ये सबसे छोटे हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिया अपने भाई-बहनों के साथ घर में कैरम खेल रही थी। तभी भाई-बहनों के बीच कुछ विवाद हुआ। इस बात को माता-पिता को जानकारी देने के बाद उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बच्ची ने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली।