📅 Saturday, 05 September 2026 | 07:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन : अंतिम संस्कार 10 जनवरी को

📅 08 January 2024, 08:07 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन : अंतिम संस्कार 10 जनवरी को
पूर्व सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल का निधन : अंतिम संस्कार 10 जनवरी को

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 08 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया।

श्री नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे। उन्होंने आज आख़िरी साँसें ली। 

नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल कई महीनों तक अस्पताल में थे। मिली जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार बघेल कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से पीड़ित थे।

शांतिनगर पाटन में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल  सुबह 11.55 के जहाज से दिल्ली से वापस रायपुर आएंगे। उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन मे रखा जायेगा।

दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।

मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। ???????? pic.twitter.com/Y2lWp36eAv

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 8, 2024

  • विवादों से रहा है नंद कुमार का पुराना नाता

  • नंद कुमार ने कभी भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया। सिर्फ एक बार 1980 के दशक में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में दुर्ग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। नंद कुमार बघेल का जीवन भी काफी विवादों में रहा है। नंद किशोर ने 'ब्राह्मणकुमार रावण को मत मारो' नाम की एक किताब भी लिखी थी। इस किताब पर भी काफी बड़ा विवाद हुआ था। उन्होंने किताब के माध्यम से ये साबित करने की कोशिश की थी कि राम गलत थे और रावण को मारना गलत था। इस किताब को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था और 24 दिनों तक वह जेल में भी रहे। वहीं राम को लेकर ही विवादित बयान देने पर खुद भूपेश बघेल ने उन्हें जेल भिजवा दिया था।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें