📅 Thursday, 15 October 2026 | 07:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,315.61 ▲ +1,533.72 (+2.11%) • निफ्टी 50: 22,997.35 ▲ +374.65 (+1.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹210,700 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

समधी के साथ भाग गई समधन

📅 16 July 2026, 11:55 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
समधी के साथ भाग गई समधन
समधी के साथ भाग गई समधन

कौशाम्बी.  कोखराज थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेटी के ससुर (समधी) के साथ घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए कोखराज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी कुछ माह पहले हुई थी।

शादी के बाद समधी का उनके घर पर लगातार आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान उसकी पत्नी और समधी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी कथित रूप से समधी के साथ एक होटल में ठहरी हुई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस मामले का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि इस संबंध में हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराएगा।

कोखराज थाना पुलिस ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल यह मामला शिकायत और आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

  • "समधन के भागने" की घटनाएं अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं, जैसे कि उत्तर प्रदेश के बदायूं और मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई घटनाएं。 ऐसी घटनाओं में अक्सर रिश्तेदार या होने वाले समधी-समधन घर से फरार हो जाते हैं। 
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें