📅 Thursday, 12 November 2026 | 07:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,220 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

भाई ने की भाई की हत्या : 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

📅 04 June 2025, 01:29 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाई ने की भाई की हत्या : 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
भाई ने की भाई की हत्या : 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

रायगढ़. ज़िले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में 1 जून 2025 की रात को एक युवक की हत्या के मामले में तमनार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक ओमप्रकाश कुर्रे (25) की हत्या उसके ही छोटे भाई अजय कुर्रे ऊर्फ पिंटू (18) ने घर में विवाद के दौरान की थी। आरोपी ने लोढ़ा (पत्थर) से सीने पर कई वार कर बड़े भाई की जान ले ली थी। घटना के बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर को 2 जून 2025 की सुबह हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर टीम के साथ ग्राम कठरापाली पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया। मृतक के घर से ही शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद सुरेश रात्रे की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान अजय ने लोढ़ा से वार कर भाई की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि शाम को शराब के नशे में गाली-गलौच के चलते झगड़ा हुआ था, जो देर रात फिर बढ़ गया और इसी झगड़े में उसने हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोढ़ा (पत्थर) को बरामद कर लिया है। मामले में अपराध क्रमांक 111/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(क), BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया है। पूरे मामले में तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहटगांवकर के साथ प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार और मनोहर मिंज की सक्रिय भूमिका रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें