📅 Sunday, 06 September 2026 | 06:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
बॉलीवुड

टीवी सीरियल के सेट पर तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड

📅 24 December 2022, 08:40 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
टीवी सीरियल के सेट पर तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड
टीवी सीरियल के सेट पर तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड

सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है. इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल (नायगाव) के सेट पर ही फांसी लगाई है. हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है. तुनिशा की उम्र 20 साल थी. तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था. सूत्रों की माने तो, सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की लेकिन रास्तें में ही उनका निधन हो गया. अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवंडी (ठाणे) के अस्पताल भेजा गया है.

दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई

फिलहाल तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी. तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी. फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था. कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ लोगों ने खूब पसंद किया.

सदमें में हैं सेट के सभी एक्टर्स

तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. हमेशा खुश रहने वाली और सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं. कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी इस तरह से अचानक सुसाइड किया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें