📅 Monday, 28 September 2026 | 12:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.79 ▼ -943.95 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,830.00 ▼ -310.50 (-1.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
बॉलीवुड

TMKOC : तारक मेहता के फैंस को मास्टर भिड़े का झटका, टप्पू से दूर होगी सोनू!

📅 10 May 2023, 10:56 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
TMKOC : तारक मेहता के फैंस को मास्टर भिड़े का झटका, टप्पू से दूर होगी सोनू!
TMKOC : तारक मेहता के फैंस को मास्टर भिड़े का झटका, टप्पू से दूर होगी सोनू!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े को जिस बात का डर था वही होने जा रहा है. टप्पू को तो वो पहले से ही पसंद नहीं करते थे ऐसे में वो चाहते थे कि हमेशा सोनू से टप्पू दूर ही रहे लेकिन ये क्या यहां तो दोनों के बीच खूब खिचड़ी पक रही है. एक जैसे कपड़े, चॉकलेट का गिफ्ट और एक दूसरे के साथ समय बिताना. जब भिड़े ने सोनू और टप्पू को ये सब करते हुए देखा तो वो समझ गया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है जो किसी भी सूरत में भिड़े को कुबूल नहीं है. 

टप्पू ने किया सोनू को प्रपोज

अब हुआ ये कि टप्पू ने सोनू को प्रपोज भी कर दिया है. फूलों से बना दिल और हाथ में गुलाब का फूल लिए टप्पू ने सोनू को प्रपोज भी कर दिया है और ये सब अपनी आंखों से भिड़े ने देखा भी है. अब जब सब राज खुल चुका है तो भिड़े गुस्से से आग बबूला हो चुके हैं और वो टप्पू की मंशा कभी भी पूरी नहीं होने देंगे. ऐसे में भिड़े ने टप्पू को तो जमकर डांट लगाई ही साथ ही सोनू को लेकर एक बड़ा फैसला भी ले लिया है. 

सोनू को भेजेंगे गांव 

अब भिड़े ने तय कर लिया है कि वो सोनू को गोकुलधाम सोसायटी में रहने ही नहीं देंगे. बल्कि सोनू को अब गांव भेज दिया जाएगा ताकि ना रहेगा बांस और ना बजेगी बांसुरी. भिड़े अब सोनू को गांव में आगे पढ़ाएंगे और वहीं फर उसकी शादी भी कर दी जाएगी. वहीं ये बात सुनकर सोनू और टप्पू दोनों का ही बुरा हाल हो गया है क्योंकि सोनू किसी भी हाल में गांव नहीं जाना चाहती. लेकिन भिड़े ने अब फैसला ले लिया है. वैसे आपको बता दें कि सोनू और टप्पू के बीच वाकई कोई रिश्ता है भी या नहीं. ये फिलहाल कन्फर्म नहीं है. बल्कि भिड़े खुद ही ये सब सोचकर फैसला ले रहे हैं. यानि आगे का एपिसोड और भी दिलचस्प होने वाला है.        

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें