पति का सरनेम हटाने वाली प्रियंका चोपड़ा, अब निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भी भड़की, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड मूवी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुकी है और मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार के रूप में जानी जाती है | प्रियंका चोपड़ा की आज पूरी दुनिया भर में गजब की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग भी देखने को मिलती है और वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती है |
वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पिछले कुछ दिनों से ही अपने तलाक की खबरों को लेकर भी काफी ज्यादा खबरों में आ गए थे दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस की सरनेम को हटाया था तभी से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और इसी बीच अपने नाम के आगे से अपने पति का सरनेम हटा चुकी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भी भड़क गई है|
बता दे अभी हाल ही में अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें उन्हें निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया गया था| प्रियंका चोपड़ा ने इन खबरों का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह पूछा है कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना अनिवार्य है और प्रियंका चोपड़ा ने इन स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए यह भी कहा है कि अभी भी महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे किया जा सकता है|
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है स्क्रीनशॉट में में ये पढ़ा जा सकता है कि,” निक जोनस की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के स्टार कास्ट कीनु रीव्स के बारे में काफी सारी बातचीत की |” वही प्रियंका चोपड़ा ने इस खबर को पढ़ते हुए अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है कि,” यह बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी का प्रमोशन कर रही हूं और मुझे अभी भी निक जोनस की पत्नी के रूप में संबोधित किया जा रहा है”| इसी बात को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने इन्हीं स्क्रीनशॉट के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है|
मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में शामिल प्रियंका
गौरतलब है कि इस साल मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक खास जगह बनाई है और आपको बता दें इस लिस्ट मे टॉप 10 मे अपना स्थान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भारत देश की इकलौती अभिनेत्री हैं और जहां पिछले साल प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 15वां स्थान हासिल की थी वही इस बार प्रियंका चोपड़ा को दसवां स्थान मिला है और हमेशा की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है|
बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दवाई टाइगर और द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी और इन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा की अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी| इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैट्रिक्स’ में नजर आने वाली है
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career