📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

BREAKING NEWS : अलग हुए सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर किया आधिकारिक ऐलान

📅 03 October 2021, 12:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BREAKING NEWS : अलग हुए सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर किया आधिकारिक ऐलान
BREAKING NEWS : अलग हुए सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर किया आधिकारिक ऐलान

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। वहीं अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- 'हमारे सभी शुभ चिंतकों के लिए...काफी विचार-विमर्श के बाद नागा चैतन्य और मैं एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हम लोगों के रिश्ते में सबसे खास हम लोगों की दोस्ती थी। उम्मीद है कि रास्ते अलग होने के बाद भी हम लोग दोस्ती के इस खूबसूरत बॉन्ड को हमेशा ऐसे ही शेयर करते रहेंगे। हम लोग अपने फैंस, शुभ चिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमें प्रिविसी दें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'

 यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

सामंथा के अलावा नागा चैतन्य ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस शॉक्ड और दुखी हैं। सामंथा और नागा के अलग होने की खबरों को उस वक्त ज्यादा जोर मिला जब सामंथा ने अपने नाम से अपने सरनेम को हटा दिया था। इसके बाद केवल एस लिखा था। आपको बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य एक साथ साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसवे' में नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और डेट करने लगे। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी। सामंथा अक्किनेनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 

 

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें