📅 Monday, 26 October 2026 | 01:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,081.67 ▼ -42.16 (-0.06%) • निफ्टी 50: 22,604.35 ▲ +4.35 (+0.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,700 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
भोपाल

रेप केस में फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

📅 22 November 2022, 02:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेप केस में फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
रेप केस में फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

भोपाल : चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस और भाजपा की राजनीति की धार ओर तेज हो गई हैं. भाजपा कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहती वहीं कांग्रेस खुद ही अपने जाल में फंसती हुई नजर आई. एक बार फिर रेप केस में फंसे कांग्रेस विधायक औऱ पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल और धार में उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी. उनके आने जाने की जानकारी जुटाई. सिंघार पर धार में एक महिला ने खुद को उनकी पत्नी होने का दावा करते हुए रेप और मारपीट की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करायी है.

भोपाल में उमंग सिंघार के ठिकानों पर स्थानीय पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी. शाहपुरा स्थित सिंघार के बंगले पर पुलिस ने सर्चिंग की. सिंघार के बंगले के मेन गेट के बाहर से नहीं बल्कि अंदर से ताले लगे मिले. पुलिस टीम ने बंगले की वीडियोग्राफी कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा. बंगले के अंदर सिंघार के स्टाफ के मौजूद होने की आशंका है, क्योंकि बगले के अंदर से गेट में ताले लगे थे. 2 महीने से उमंग सिंघार अपने इस बंगले पर नहीं आए हैं.

उमंग सिंघार की तलाश तेज

उमंग सिंघार की तलाश तेज कर दी गयी है. भोपाल मैं उनके सरकारी और शाहपुरा के बंगले के बाद पुलिस ने कलियासोत के चंदनपुरा स्थित बंगले पर भी पड़ताल की. वहां भी पुलिस को ताला लगा मिला. बताया जा रहा है कि दीपावली के समय 4 दिन इसी बंगले में उमंग रुके थे. महिला ने एफआईआर में चंदनपुर के बंगले का  जिक्र किया है. इसी बंगले में सिंघार महिला को लेकर आए थे. सिंघार के भोपाल के सभी ठिकानों पर सर्चिंग की जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें