📅 Monday, 28 September 2026 | 12:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

किस राशि के लिए कौन सी धातु अधिक शुभ होती है?, पहनने से पहले जान लें कुछ महत्वपूर्ण बातें

📅 08 October 2022, 10:22 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किस राशि के लिए कौन सी धातु अधिक शुभ होती है?, पहनने से पहले जान लें कुछ महत्वपूर्ण बातें
किस राशि के लिए कौन सी धातु अधिक शुभ होती है?, पहनने से पहले जान लें कुछ महत्वपूर्ण बातें

मेष राशि :

मेष राशि के लोगों के लिए सोना या तांबा धातु शुभ होता है। इस राशि के जातक यदि मंगलवार के दिन धातु धारण करते हैं, तो उन्हें दोगुना फल मिलता है। धातु धारण करने से पहले पंचतत्व से शुद्ध करना न भूलें।

वृष राशि :

वृष राशि वालों को हमेशा चांदी की धातु पहननी चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी या लॉकेट पहनना शुभ होता है। इससे व्यापार में लाभ के साथ-साथ नौकरी में पदोन्नति भी होगी।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि वालों के लिए कांस्य सबसे अच्छा है। कांस्य का संबंध शुक्र ग्रह से है। इस धातु को धारण करने से शुक्र शांत रहता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

कर्क राशि :

कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी की धातु पहनना शुभ होता है। सोमवार के दिन चांदी की धातु धारण करने से विशेष फल मिलता है। चांदी के अलावा पीतल और सोने की धातुओं को भी पहना जा सकता है।

सिंह राशि :

सिंह राशि के लोगों को पीतल, सोने के धातु पहनने चाहिए। इससे बृहस्पति की कृपा मिलती है।

कन्या राशि :

कन्या राशि के लिए चांदी या सोना दोनों ही अच्छी धातु हैं। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों धातुओं के मिश्रण से अंगूठी पहनने से दोहरा लाभ मिलता है।

तुला राशि :

ज्योतिषियों के अनुसार शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करने से यश की प्राप्ति होती है। तुला राशि के जातक सोना भी धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि वालों को याद रखना चाहिए कि उन्हें हमेशा तांबे या चांदी के धातु पहनने चाहिए। इससे उन्हें खास फायदा होगा।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए सोने या पीतल के धातु के कपड़े पहनना शुभ होता है। गुरुवार के दिन तर्जनी में धातु धारण करने से विशेष फल मिलता है।

मकर राशि :

मकर राशि के जातकों के लिए लोहा सबसे अच्छा माना जाता है। यह धातु शनि ग्रह से संबंधित है। शनिवार के दिन लोहा धारण करने से विशेष लाभ मिलता है।

कुंभ राशि :

कुम्भ राशि के जातकों के लिए अष्टधातु से बनी धातु की अंगूठी सबसे शुभ होती है. इसे शनिवार के दिन बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें। यह बहुत ही शुभ फल देता है।

मीन राशि:

इस राशि के लोगों के लिए सोना सबसे अच्छा होता है। गुरुवार के दिन तर्जनी में सोने की अंगूठी धारण करने से शुभ फल मिलते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें