📅 Monday, 07 September 2026 | 01:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
ज्योतिषी

Vastu Tips : सुबह के समय ये 3 काम करने वाले लोग हमेशा रहते हैं परेशान, जेब में कभी नहीं रुकता पैसा, यह गलतिया करने से बचे

📅 13 July 2023, 09:30 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vastu Tips : सुबह के समय ये 3 काम करने वाले लोग हमेशा रहते हैं परेशान, जेब में कभी नहीं रुकता पैसा, यह गलतिया करने से बचे
Vastu Tips : सुबह के समय ये 3 काम करने वाले लोग हमेशा रहते हैं परेशान, जेब में कभी नहीं रुकता पैसा, यह गलतिया करने से बचे

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर व्यक्ति के दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छे से जाता है। भरपूर खुशियों के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। लेकिन कई बार होता है घर से निकलते ही कोई न कोई परेशानी हो जाती है, जिससे आपका पूरा मूड भी खराब हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कई बार सुबह उठते हुए कुछ कामों को करने के कारण भी ऐसा हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें सुबह के सय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है सुबह के समय उठकर इन चीजों को देखने से अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सुबह के समय कौन से काम नहीं करना चाहिए।

सुबह उठते ही न करें ये काम

न देखें खुद की या दूसरों की परछाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय उठकर कभी भी अपनी या किसी दूसरे की परछाई नहीं देखनी चाहिए। माना जाता कि अगर सूर्य दर्शन के समय पश्चिम दिशा में अपनी परछाई देख लें, तो अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए अशुभ प्रभावों से बचने के लिए परछाई देखने से बचना चाहिए।

सुबह उठकर न देखें जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किचन में रात के समय जूठे बर्तन हमेशा धो लेना चाहिए। तभी मां लक्ष्मी के साथ अन्नपूर्णा की हमेशा कृपा बनी रहती हैं। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। वहीं, अगर किसी कारणवश रात को बर्तन नहीं धो पाएं है, तो उठते ही इन्हें देख लेते हैं, तो आपका पूरा दिन खराब हो सकता है और जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। इसके साथ ही दरिद्रता पीछा नहीं छोड़ती है। इसलिए हमेशा रात को ही बर्तन धो लें।

सुबह सबसे पहले आईना देखना

कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले आईना में अपने चेहरे को देखना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात भर की सारी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर ही प्रवेश कर जाएगी। इससे आपका पूरा दिन बेकार जा सकता है। इसके साथ ही दरिद्रता साथ नहीं छोड़ती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें